उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024 : काशीपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला, बसपा की स्थिति सवालों के घेरे में

Advertisements

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2024 : काशीपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला, बसपा की स्थिति सवालों के घेरे में

अज़हर मलिक

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की हलचल तेज हो चुकी है और सबसे दिलचस्प काशीपुर की सीट मानी जा रही है क्योंकि यहां लंबे समय से बनती आ रही परंपरा को तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इस बार दीपक बाली पर भरोसा जताया है।

Advertisements

 

 

 

दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस बार संदीप सहगल को अपना प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। संदीप सहगल अपने आप में एक मजबूत पकड़ रखने वाले नेता हैं और भाजपा द्वारा प्रत्याशी बदलने का सीधा लाभ उन्हें मिलने की संभावना है।

 

 

 

 

काशीपुर में संदीप सहगल कांग्रेस प्रत्याशी को अगर कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं, तो वह बसपा के हसीन खान हैं। हालांकि, जनता के रुझान को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार हसीन खान बसपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. एम.ए. राहुल के मुकाबले कम वोटों में सिमट कर रह जाएंगे।

 

 

काशीपुर की आवाम ने चुनाव से पहले कई समस्याओं का सामना किया है, लेकिन उन परेशानियों में मुस्लिम नेता के नाते हसीन खान कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नहीं हुए….

 

 

 

दूसरी ओर, बसपा प्रत्याशी हसीन खान को लेकर शहर में चर्चाएं हैं कि आखिर किसके कहने पर उन्होंने अचानक चुनाव लड़ने का मन बनाया। उनकी जमीनी पकड़ अब कमजोर हो चुकी है। जब विधानसभा का चुनाव गगन कंबोज ने लड़ा था, तब हसीन खान की मदद से गगन कंबोज को कोई खास लाभ नहीं मिला था। बल्कि, गगन कंबोज को अपनी बनाई हुई जमीन और अपनी पकड़ का ही लाभ विधानसभा चुनाव में मिला था।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *