भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी
Advertisements

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी

Kashipur News : देश के नामी पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित कई प्रदर्शनकारी बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार और पद से हटाने की मांग कर रहे हैं।

वही नई दिल्ली में जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन देते हुए काशीपुर की महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में कहा गया कि नई दिल्ली के जंतर मंतर पर विगत काफी लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय भारतीय महिला पहलवानों के द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के बावजूद अभी तक किसी भी प्रकार की कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं हो पाई है,

Advertisements

जबकि इस विषय में न्यायालय के आदेश भी जारी हो चुके हैं । उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी, काशीपुर की समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्तियों की ओर से आग्रह किया गया कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के दोषी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी के आदेश सरकार को दिये जायें, ताकि देश की नारी शक्ति का सम्मान बना रहे और उन्हें न्याय मिल सके।

आप को बता दे की उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही अंतरराष्ट्रीय भारतीय महिला पहलवानों के समर्थन में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में आज महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी काशीपुर को एक सौंपकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की।

महिला पहलवानों के द्वारा किए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन को उनका पूर्ण समर्थन है।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला कांग्रेस की पदाधिकारीओ ने महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपते हुए कहा कि न्यायालय के हस्तक्षेप के बावजूद अभी तक कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई है, जो कि देश की नारी शक्ति का अपमान है।

महामहिम राष्ट्रपति को व्यक्तिगत रूप से इस विषय को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आदेश जारी करना चाहिए। वही पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर दिल्ली पुलिस के द्वारा कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही ना किया जाना भाजपा की महिलाओं के प्रति दोहरी मानसिकता को दर्शाता है । बेहतर होगा कि नारी शक्ति के सम्मान के लिए यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए एक मिसाल पैदा की जाए

जिससे भविष्य में इस तरह के कार्यों की पुनरावृत्ति ना हो। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल,महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, राज बत्रा, कुमकुम सक्सेना, पूजा गुप्ता,रंजना गुप्ता, मीना जुनेजा, शुभ्रा शर्मा, सीरम सैफी, किरन चावला, चंद्रकला पांडे, डिंपल राणा, कामिनी, अनीता कमलेश ,सुनीता, कुसुम, प्रेमवती आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *