गणतंत्र दिवस पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की उपलब्धियों का उत्सव, उत्कृष्ट वनकर्मी हुए सम्मानित।

Advertisements

गणतंत्र दिवस पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की उपलब्धियों का उत्सव, उत्कृष्ट वनकर्मी हुए सम्मानित।

                   सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभाग की वर्षभर की उल्लेखनीय उपलब्धियों को साझा करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) श्री प्रकाश चंद्र आर्य उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में विभाग के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए वन विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र आर्य एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री संदीप गिरी ने संयुक्त रूप से वनकर्मियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग निरंतर कामयाबी की नई बुलंदियों को छू रहा है और यह सफलता वनकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क का प्रतिफल है।

उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्लांटेशन, वन्यजीव संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय और उच्च स्तरीय कार्य किए गए हैं।

पर्यटन के क्षेत्र में प्रभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘फांटो इको टूरिज्म ज़ोन’ में पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रि विश्राम, सुव्यवस्थित कैंटीन एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएँ विकसित की गई हैं। डीएफओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जहाँ फांटो इको टूरिज्म ज़ोन की शुरुआत में मात्र दो हजार पर्यटक आते थे, वहीं वर्तमान वर्ष में यह संख्या एक लाख के पार पहुँचने की संभावना है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर की मजबूत और प्रभावी पहचान को दर्शाती है।

गणतंत्र दिवस के इस गरिमामय अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने न केवल विभागीय उपलब्धियों को रेखांकित किया, बल्कि वनकर्मियों के उत्साह और प्रतिबद्धता को भी नई ऊर्जा प्रदान की।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *