पुष्कर हॉबी क्लासेज द्वारा महिला दिवस पर संपन्न होगी महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित
मोहम्मद कैफ खान
रामनगर में स्थित खत्री सभाभवन में महिला दिवस के शुभ अवसर पर पुष्कर हॉबी क्लासेज द्वारा महिलाशसक्तीकरण सामाजिक सरोकार व महिला उत्साहवर्धन के लिए महिलाओ के सम्मान और समाज मे उन्हें आगे बढ़ाने के लिए महिला दिवस के अवसर पर मेहंदी, नृत्य, पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता कार्यक्रम किया जा रहा है।
महिलाओं द्वारा इसमें किसी भी प्रतियोगिता मे भाग लिया जा सकता है। यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए आयोजित की गई है।
प्रतियोगिता मे विजयी प्रथम,द्वितीय व तृतीय महिलाओं को पुरुस्कृत भी किया जायेगा, जो कोमल शर्मा पुनर्वास, मनोवैज्ञानिक मीमांशा मानसिक स्वास्थ्य एवं परामर्श केंद्र रामनगर की निदेशक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
समाज के लिए कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। वही पुष्कर हॉबी क्लासेस की संरक्षक पूनम गुप्ता का कहना है। की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौथी बार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
जिससे महिलाओं को इस प्रतियोगिता के जरिए से उजागर करके उनको अपने कार्य में सफलता हासिल हो और समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी अच्छी रहे जिससे कि रामनगर में एक नए युग में महिलाओं की प्रतिभा निखर कर सामने आए।
यह कार्यक्रम सिर्फ महिलाएं के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे रामनगर की सभी सम्मानित महिलाएं व मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे।