कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती — निर्दलीय प्रत्याशी शकीना बेगम समेत दर्जनों समर्थक हुए कांग्रेस में शामिल

Advertisements

कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती — निर्दलीय प्रत्याशी शकीना बेगम समेत दर्जनों समर्थक हुए कांग्रेस में शामिल

                    सलीम अहमद साहिल 

रामनगर- जिला पंचायत चिल्किया से निर्दलीय प्रत्याशी शकीना बेगम ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी योगिता गोस्वामी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अब्दुल गफ्फार ने भी अपनी पुत्रवधु शकीना बेगम और अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisements

 

कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत पूर्व विधायक रणजीत रावत ने फूल-मालाएं पहनाकर किया। इसी कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता बृजेश ध्यानी ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, जिनका स्वागत भी रणजीत रावत द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया गया।

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने इस मौके पर कहा कि, “इस बार पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहराएगी। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझती है।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ और स्थानीय नेता उपस्थित रहे, जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, जिला पंचायत चिल्किया से कांग्रेस प्रत्याशी योगिता गोस्वामी, भुवन पाण्डेय, मनोज गोस्वामी, अब्दुल गुलफाम, घनश्याम गिरी, हरदीप सिंह दिप्पा, जुनैद अलवी, खलिक शाह, यूनिश सैफी, मनोज ढोंगरा, मो उस्मान, नंदन सिंह रावत, आlehसन हाफिज, मो गुफरान, ख़ुशीद आलम, फारुख खान, मोईन खान, महेन्द्र प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, चाँद खान, मो गाजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisements

Leave a Comment