रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Advertisements

रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

 मोहम्मद कैफ खान

 

Advertisements

रामनगर केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि। केंद्र सरकार द्वारा सत्ता में आने से पहले जनता को महंगाई से निजात दिलाने का भरोसा दिया गया था।

 

 

 

 

लेकिन आज केंद्र सरकार जनता को दिए गए भरोसे को भूलकर लगातार मूल्य वृद्धि कर रही है। जिससे देश की जनता का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि गैस के साथ ही दूध के दाम बढ़ाने का काम जहां कोई सरकार ने किया है।

 

 

 

 

 

तो वही इतिहास में पहली बार आटा और चावल पर जीएसटी लगाने का काम भी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़कों पर उतर कर पूरी तरह विरोध करेंगे तथा उन्होंने सरकार से की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की भी मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *