लालकुआँ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान भाग रहे तस्करी के माल से लदे 12 टायरा ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा।

Advertisements

लालकुआँ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान भाग रहे तस्करी के माल से लदे 12 टायरा ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा।

                         मुकेश कुमार

 

Advertisements

लालकुआँ डौली रेंज के अंतर्गत पिपलिया गेट पर किच्छा-पिपलिया नेशनल हाईवे पर वन विभाग की टीम ने देर रात अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिनांक 3 फरवरी 2026 की रात लगभग 01:30 बजे गश्त के दौरान जब टीम ने 12 टायरा ट्रक संख्या UP26-T-0494 को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, तो चालक ने रुकने के बजाय ट्रक को तेज गति से पुलभट्टा की ओर भगाकर भागने की कोशिश की। वन विभाग की टीम ने साहस दिखाते हुए पीछा किया, जिसके बाद खुद को घिरता देख तस्कर ट्रक को सड़क किनारे लावारिस छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

वाहन की सघन तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से कटा हुआ आम, कंजू, सीरस और गुटेल का प्रकाष्ठ लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक या स्वामी द्वारा लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध प्रपत्र या रवन्ना पेश नहीं किया जा सका, जिसके चलते लकड़ी सहित ट्रक को कब्जे में लेकर डौली वन परिसर लालकुआँ में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। विभाग ने इस लकड़ी तस्करी के बड़े नेटवर्क के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार चालक व वाहन स्वामी की तलाश तेज कर दी है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *