खनन माफियाओं के भौकाल पर वन विभाग का शिकंजा
सलीम अहमद साहिल / अज़हर मलिक
रामनगर : एक दौर था जब खनन माफियाओं के रसूक के आगे वन विभाग और उपखनिज विभाग लाचार नजर आते थे लेकिन वो कहते है ना कि वक्त बदलते देर नही लगती हैं।
खनन के बड़े मगरमछो सपने में भी नही सोचा होगा कि उनके इतने बुरे दिन आने वाले हैं आपको बता दे कि इनदिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पैनी नजर खनन के बड़े मगरमच्छों पर क्या पड़ी खनन करने वाले बड़े मगरमच्छों के बुरे दिन शुरू हो गए है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त आदेश हैं अवैध खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाय।
धामी के आदेश के तुरंत बाद प्रकाश चंद्र आर्य प्रभागीय वनाधिकारी तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर और उपखनिज विभाग ऊधम सिंह नगर तुरन्त एक्शन मोड में आ गए और बड़े खनन माफियाओं पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया और स्टोन क्रेशरों को सीज करने की कार्यवाही शुरू कर दी ताजा मामला आज का हैं।
जब प्रकाश चंद्र आर्य प्रभागीय वनाधिकारी तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर के आदेशानुसार संदीप गिरी उप प्रभागीय वनाधिकारी निर्देशन में वन विभाग की टीम ओर उपखनिज विभाग ऊधम सिंह नगर की संयुक्त टीम लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर छापेमारी करने पहुँची तो लक्ष्मी स्टोन क्रेशर पर उपखनिज की मात्रा मानकों से ज्यादा पाई गई और अन्य भी अनिमियता पाई जाने पर स्टोन क्रेशर को तुरत सीज कर दिया गया हैं और ऐसा नही है कि वन विभाग और उपखनिज विभाग ने ये पहला स्टोन क्रेशर सीज किया है इससे पहले भी छः स्टोन क्रेशरों को सीज किया जा चुका है।
वन विभाग और उपखनिज विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से बड़े खनन माफियाओं के गले सूखते नजर आ रहे है। कार्यवाही टीम में खानन अधिकारी अमित गौरव, व उनकी टीम, वन विभाग में उप प्रभागीय वनाधिकारी संदीप गिरी,रैंजर जीतेन्द्र डिमरी व वन विभाग कि टीम शामिल रहे।