उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मालधन मे भव्य स्वागत।
सलीम अहमद साहिल
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस मे हुए चुनाव के नतीजे अब आ चुके है और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम भी शुरू हो गए है। यूथ कांग्रेस नवनिर्वाचित पदाधिकारियों मे खासा जोश नजर आ रहा है और उनके समर्थको मे ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है। क्योंकि अब यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का रास्ता अब दिल्ली से तय नहीं होता है बल्कि युवा आपने पसंदीदा कैंडिडेट को अपना मत देकर चुनते है। यूथ अब आपने नेता की राह खुद तय कर्ता है किसी प्रभावशाली नेता के कहने पर यूथ पदाधिकारी युवाओ पर थोपे नहीं जाते है। यूथ कांग्रेस के ये चुनाव 2027 के चुनाव मे कांग्रेस को मजबूत बना कर उत्तराखंड के दस साल के वनवास को ख़त्म करने मे अहम भूमिका निभाएंगे।

आज रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र मालधन चौड़ मे नवनिर्ववाचित पदाधिकारियों के स्वागत कार्य का आयोजन किया गया जिसमे सुमित लोहानी- प्रदेश महासचिव। अनामिका टम्टा – जिला उपाध्यक्ष। आशिफ़ – जिला उपाध्यक्ष। विकाश कुमार – विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रामनगर। नितिन शाह -ब्लॉक अध्यक्ष मालधान रामनगर भव्य स्वागत किया गया।

नवनिर्ववाचित पदाधिकारी सुमित लोहानी- प्रदेश महासचिव ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा की अब युवाओं की आवाज़ दबेगी नहीं, बल्कि सत्ता के गलियारों तक गूंजेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सरकार की नाकामियों को लेकर यूथ कांग्रेस अब सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। हम सिर्फ वादे नहीं करेंगे बल्कि मुद्दों को उठाकर जवाब भी मांगेंगे। 2027 मे कांग्रेस की सरकार आ रही है जनता अब भाजपा सरकार से से त्रस्त हो चुकी है।



