अध्यापिका के बंद घर में चोरों ने किया लाखों रूपए की नकदी में हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

अध्यापिका के बंद घर में चोरों ने किया लाखों रूपए की नकदी में हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

रामनगर के मोहल्ला ऊंठपडाव में रहने वाली एक अध्यापिका के बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रूपए की नकदी और जेवरात में हाथ साफ कर दिया है। शुक्रवार को जब अध्यापिका घर पहुंची तो घर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अध्यापिका सवाना का कहना है कि जब वह गुरुवार की रात में अपना घर बंद कर दूसरे घर में चली गई थी सुबह जब आसपास के लोगों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी तब मौके पर पहुंची। अध्यापिका का कहना है कि अज्ञात चोरों द्वारा घर में रखे उसके सारे जेवरात चोरी करने के साथ ही चोर 3 लाख 70 हजार रुपए पूरी करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर कर ले गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में कोतवाल अरूण कुमार सैनी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ‌

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *