भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) में बड़ा बदलाव, खुर्शीद आलम बने राष्ट्रीय प्रभारी

Advertisements

भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) में बड़ा बदलाव, खुर्शीद आलम बने राष्ट्रीय प्रभारी

                    सलीम अहमद साहिल

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद राठी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से खुर्शीद आलम को राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चौधरी गुलबहार, राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता जिशान कुरैशी और राष्ट्रीय फाउंडर मेंबर मोहम्मद चांद मौजूद रहे।

Advertisements

 

 

खुर्शीद आलम की नियुक्ति को संगठन में नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। किसानों और यूनियन के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है

खुर्शीद आलम भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) के नए राष्ट्रीय प्रभारी

सर्वसम्मति से नियुक्ति, सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने जताई सहमति

अरविंद राठी ने की नियुक्ति की घोषणा

रामनगर क्षेत्र के कई राजनीतिक और सम्मानित व्यक्तियों ने आलम को बधाई दी और इसे किसान आंदोलन और संगठन की मजबूती के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

 

भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) लगातार किसानों की समस्याओं को उठाने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए चर्चाओं में रहा है। नए राष्ट्रीय प्रभारी के रूप में आलम के जुड़ने से संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

आलम लंबे समय से किसानों के हक की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनकी जुझारू छवि और अनुभव से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *