लालकुआं सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से दंपती की दर्दनाक मौत, परिजनों की तहरीर पर पुलिस की वैधानिक कार्रवाई शुरू

Advertisements

लालकुआं सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से दंपती की दर्दनाक मौत, परिजनों की तहरीर पर पुलिस की वैधानिक कार्रवाई शुरू

उत्तराखंड के लालकुआं में सेंचुरी पेपर मिल के वीआईपी गेट के पास शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को संजय नगर बजरी कंपनी निवासी 56 वर्षीय राम विक्रम शर्मा और उनकी 53 वर्षीय पत्नी मालती देवी शर्मा अपनी स्कूटी (UP78 HA-2237) से किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

 

Advertisements

 

दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही वे वीआईपी गेट के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टाटा हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब मृतकों के पुत्र पवन कुमार शर्मा द्वारा कोतवाली लालकुआं में तहरीर सौंपी गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी वाहनों की अनियंत्रित गति को लेकर गहरा रोष है और उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *