रामनगर नगर पालिका कांग्रेस के सामने दावेदारों की लंबी कतार, एकता की परीक्षा शुरू

Advertisements

रामनगर नगर पालिका कांग्रेस के सामने दावेदारों की लंबी कतार, एकता की परीक्षा शुरू

सलीम अहमद साहिल

रामनगर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गई है। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के भीतर डेढ़ दर्जन से अधिक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। यह न सिर्फ कांग्रेस की लोकप्रियता का संकेत है बल्कि पार्टी नेतृत्व के लिए एक कठिन निर्णय की घड़ी भी।

Advertisements

 

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विनय पड़लिया ने बताया कि आज पार्टी के पर्यवेक्षक गोविंद सिंह कुंजवाल की उपस्थिति में इन दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। प्रमुख दावेदारों में नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. निशांत पपनै, अब्दुल कय्यूम, बाबर खान, धीरज सती, ताईफ खान, सनब्बर अली, अनिल अग्रवाल, पंकज पांडेय, मोहम्मद मुजीब, भुवन शर्मा, कलीम कुरैशी, तंजिम कुरैशी, फैजुल हक, अतुल सक्सेना, डॉ. जफर सैफी और रुबीना सैफी शामिल हैं।

 

अब सवाल यह है कि क्या कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट रख पाएगी या इतनी बड़ी संख्या में दावेदारों के बीच अंतर्कलह की स्थिति बनेगी? हाई कमान के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस की इस चुनौती का नतीजा आने वाले चुनावी समीकरणों को गहराई से प्रभावित कर सकता है।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *