मालधन चौड़ नशा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता अभियान

Advertisements

मालधन चौड़ नशा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता अभियान

सलीम अहमद साहिल

मालधन चौड़ क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व मालधन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ कांस्टेबल अशोक कंबोज और अय्यूब हुसैन ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisements

 

कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र कुमार ने नशे के दुष्प्रभावों, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने और यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता पर जोर दिया।

 

कांस्टेबल अशोक कंबोज और अय्यूब हुसैन ने भी लोगों को जागरूक करते हुए अपने अनुभव साझा किए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।

 

धर्मेंद्र कुमार अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। लंबे समय से वे और उनकी टीम समाज को जागरूक करने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की और इस अभियान को क्षेत्र में सुधार के लिए एक अहम कदम बताया।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *