केंद्र के बजट पर ज़मीनी मंथन, चंद्रनगर मालधन चौड़ में जनता के साथ बैठे विधायक दीवान सिंह।
सलीम अहमद साहिल
केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए आम बजट के बाद ज़मीनी स्तर पर उसकी गूंज जल्द ही दिखाई दे सकती है। इसी कड़ी में रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट आज चंद्रनगर मालधन पहुँचे, जहाँ उन्होंने आम जनता और अपने कार्यकर्त्ताओ के बीच बैठकर केंद्रीय बजट को गंभीरता से देखा और समझा। और बजट के बाद जनता के बीच विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने विकास योजनाओं पर संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस बजट में विकास, आधारभूत ढाँचे, रोजगार और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएँ शामिल हैं, जिनका सीधा लाभ क्षेत्र की जनता को मिलने वाला है। बजट पास होने के बाद क्षेत्र में किस तरह विकास की नई राह खुलेगी, इस पर भी उन्होंने लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जनता को भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जल्द किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को ज़मीन तक पहुँचाना उनकी जिम्मेदारी है। मेरी विधानसभा मे अतिम छोर पर बैठे ब्यक्ति तक विकास पहुंचना मेरा संकल्प है। कुल मिलाकर, बजट को देखने के बाद रामनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर सकारात्मक माहौल बनता नज़र आ रहा है और जनता को आने वाले समय में ठोस बदलाव की उम्मीद है।
