नैनीताल ब्रेकिंग: उत्तराखंड हाईकोर्ट से नकल माफिया हाकम सिंह को बड़ी राहत, मिली जमानत

Advertisements

नैनीताल ब्रेकिंग: उत्तराखंड हाईकोर्ट से नकल माफिया हाकम सिंह को बड़ी राहत, मिली जमानत

नैनीताल: उत्तराखंड के बहुचर्चित भर्ती परीक्षा घोटाले में आरोपी और कथित नकल माफिया हाकम सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए हाकम सिंह को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विदित हो कि इस मामले में हाकम सिंह के सहयोगी पंकज गौड़ की जमानत पहले ही 14 जनवरी को न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ द्वारा मंजूर की जा चुकी थी। गौरतलब है कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते 20 सितंबर को हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ की गिरफ्तारी हुई थी। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब न्यायालय ने उसे जमानत प्रदान कर दी है, जिसे जांच एजेंसियों और सरकार के लिए एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है

Advertisements

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *