नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर बोले कार्यकर्ता – देश के विकास की नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे नेहरू

Advertisements

नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर बोले कार्यकर्ता – देश के विकास की नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे नेहरू

 

 

Advertisements

 

रामनगर, 27 मई देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर रामनगर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गैस गोदाम रोड स्थित निजी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनकी नीतियों को याद किया।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि पंडित नेहरू एक कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को एम्स, आईआईटी, आईआईएम, इसरो, बीएआरसी और डीआरडीओ जैसे संस्थान दिए, जिनका योगदान आज भी राष्ट्र निर्माण में अमूल्य है।

 

कार्यक्रम के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी श्री सुहेल सिद्दीकी एवं मालधन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री तारा सिंह नेगी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक रणजीत रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश आर्यवंशी द्वारा माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।

 

जय हिंद रैली’ को सफल बनाने की अपील

दोनों प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने व आगामी 1 जून को हल्द्वानी में आयोजित “जय हिंद रैली” में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने की, जबकि संचालन भुवन पांडे ने किया।

उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, महिला ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा देवी, कांग्रेस जिला महामंत्री मोहम्मद यूसुफ, सभासद नवीन सुनेजा, एडवोकेट विक्रम भट्ट, मोहम्मद अजमल, लीलाधर जोशी, ओमप्रकाश आर्यवंशी, किशन सेठ, बबन सिंह, बाबर खान, नजाकत अली, अनीश खान, दरबार सिंह रावत, कैलाश त्रिपाठी, पंकज सुयाल, गोविंद पांडे, दीपक मसीह, फारुख खान, भास्कर जोशी, गुलाम सादिक, दीपक जोशी, जावेद खान, सोएब रजा, वीरेंद्र लटवाल, कमल नेगी, महेश पांडे, धीरज सती, सनब्बर अली, कुबेर कड़ाकोटी, मोइन खान, चाँद खान, वीरेंद्र तिवारी, नवीन सनवाल, मोहम्मद गाजी, इकबाल नकवी, हरपाल सिंह, अनीश आलम, मनोज चंद्र व अपूर्व शाह आदि मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *