नशा तस्करों के लिए काल बनी रामनगर पुलिस, गांजे की बड़ी खेप पकड़ी।

Advertisements

नशा तस्करों के लिए काल बनी रामनगर पुलिस, गांजे की बड़ी खेप पकड़ी।

                 सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग फ्री उत्तराखंड संकल्प को रामनगर पुलिस धरातल पर साकार करती नजर आ रही है। कच्ची शराब माफिया हो गांजा तस्कर हो या अफीम और चरस के सौदागर — अब कोई भी रामनगर पुलिस की पैनी नजर से बचता दिखाई नहीं दे रहा है।

नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब तस्करों के गले की फांस बन चुका है। रामनगर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को चुन-चुनकर गिरफ्तार कर काल कोठरी की हवा खिला रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के आदेशों के अनुपालन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशानुसार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में दिनांक 22.02.26 को पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र कुलवीर सिंह निवासी ग्राम थारी रामनगर नैनीताल को बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर कुल 9.846 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

इस बरामदगी के आधार पर थाना हाजा में एफआईआर नं० 48/26, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अवैध गांजा अशोक त्यागी निवासी गुलरघटटी से लाना बताया गया है। अशोक त्यागी को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

रामनगर पुलिस का यह अभियान स्पष्ट संदेश दे रहा है कि जनपद नैनीताल में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

 

पुलिस टीम

व0उ0नि0 दीपक बिष्ट

उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

अ0उ0नि0 तालिब हुसैन

कानि0 महबूब आलम

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *