Ramnagar news : नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग

Advertisements

Ramnagar news : नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग

 मौहम्मद कैफ खान

रामनगर नशे के खिलाफ शासन पुलिस प्रशासन द्वारा चलाई जा रही अभियान को बताया नाकाफी

Advertisements

नशे के स्रोतों पर चोट करें पुलिस प्रशासन सामाजिक समारोह में नशा एवं शराब पार्टियों के प्रदर्शन पर लगे रोक।

 

 

 

नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति रामनगर द्वारा आयोजित गोष्टी में नशे के खिलाफ उपस्थित लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए पूरे रामनगर को एकजुट होने अपील की गई।

 

 

 

 

विकासखंड रामनगर के ब्लॉक सभागार में नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति के संयोजक प्रभात ध्यानी के संचालन में समाज में नशे के कारण बढ़ते अपराध एवं बढ़ती दुर्घटनाओं पर सामाजिक राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों ने चिंता जताते हुए नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होने की जरूरत है। प्रतिबंधित नशे अफीम, चरस ,गांजा ,इंजेक्शन आदि सर्व सुलभ होने से समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान नाकाफी है। वक्ताओं का कहना था कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के स्रोतों पर कार्रवाई करने से ही नशे की बीमारी से निजात मिल सकती है। भक्तों का भक्तों का कहना था कि हमें स्वयं को भी जागरूक होना होगा अपने परिवार पढ़ो समाज को भी जागरूक करना होगा तभी जाकर युवा पीढ़ी को नशे की बीमारी से निजात दिला सकते हैं। नशे के लिए गरीबी, बेरोजगारी को भी प्रमुख कारण बताते हुए सरकार से रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। ‌वक्ताओं का कहना था कि शासन-प्रशासन द्वारा नशे को राजस्व वृद्धि एवं रोजगार का माध्यम बनाने से इसके घातक परिणाम सामने आ रहे हैं। नशा नहीं रोजगार दो आयोजन समिति ने पूरे रामनगर क्षेत्र में नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाने तथा मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव ,पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन देने की बात कही। गोष्टी में निर्मल दर्शन हल्द्वानी की टीम द्वारा नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। गोष्ठी में नैनीताल के कमल जगाती एवं निर्मल दर्शन के संकल्प जोशी ने नैनीताल हल्द्वानी में चलाए जा रहे हैं अभियानों के बारे में जानकारी दी।

 

 

 

 

कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, रामनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन सिंह चौहान, निर्मल दर्शन हल्द्वानी के संकल्प जोशी, कमल जगाती , गढ़वाल सभा पीरुमदारा की बीएल ध्यानी, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन ज्योति ,भी के अनीता,मनमोहन अग्रवाल,ललिता रावत, चंपा पाण्डे, मेघा आर्य, दिनेश उपाध्याय, मनोज सक्सेना, सभासद भुवन शर्मा, मौ. अजमल, तनुज दुर्गापाल, पान सिंह नेगी, विकास खत्री, नवेंदु मठपाल, लईक अहमद सैफी, भुवन डंगवाल, मोहन सजवान, देवेंद्र भट्ट, कन्नू त्रिपाठी, नवीन नैथानी, गोपाल असनौड़ा, महेंद्र सिंह, रतन सिंह चौहान, निर्मल जोशी, महेश जोशी, सुमित्रा बिष्ट, मौ. अकरम, योगेश सती, सूरज सैनी, रवि, अतुल मेहरोत्रा, पीसी जोशी, चंचल गोला, घनेश्वरी घिल्डियाल, संजय कुमार, सुनील पर्नवाल, गणेश कुमार, लालमणि, लालता प्रसाद, मोहन चंद्र तिवारी, सुमन जोशी, हरमिंदर सिंह संटी, शिशुपाल सिंह रावत, मंगल, दिनेश चंद्र, संकल्प जोशी, तरुण लूथरा, गणेश पंत, कुंदन सिंह, प्रेमराम, संदीप अग्रवाल, उत्तम चंद्र, विनोद अंजान, मनिंदर सिंह सेठी, ताहिर सिद्दीकी, इंदर सिंह मनराल, मयंक तिवारी, गबर सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *