रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद – एक अभियुक्त गिरफ्तार
सलीम अहमद साहिल
रामनगर। नशे के सौदागरों पर अब कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ते नशे के जाल को खत्म करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए रामनगर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “Drug Free Devbhoomi” कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों, पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी करैलपुरी, रामनगर जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के घर के पीछे खेतों से 06 प्लास्टिक की ट्यूबों में भरे कुल 180 लीटर शराब खाम बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ लगातार कच्ची शराब बेचने और बड़े पैमाने पर तस्करी करने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूचना संकलन कर दबिश दी और अभियुक्त को रंगे हाथों पकड़ लिया।
अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा एफआईआर संख्या 330/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
रामनगर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
1- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
2- उ0नि0 गगनदीप सिंह
3- हे0कानि0 तालिब हुसैन
4- का0 विपिन शर्मा
5- का0 संजय सिंह
6- का0 विजेन्द्र सिंह
7- का0 संजय कुमार