आमपोखरा रेंज में तिरंगा लहराया, गूंजे वंदे मातरम के नारे

Advertisements

आमपोखरा रेंज में तिरंगा लहराया, गूंजे वंदे मातरम के नारे

अज़हर मलिक

15 अगस्त के पावन अवसर पर तराई पश्चिमी डिवीजन के आमपोखरा रेंज में तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश और सम्मान के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ गूंजते वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Advertisements

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों, वनकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर रेंजर पूरन सिंह खानायत, निशा पठानिया, सविता, वंदना, दरोगा विपिन जोशी, दरोगा वीरेंद्र गुप्ता, दरोगा गणेश तिवारी, प्रियंका, अनामिका, दरोगा अजय रावत, पंकज, हमेश्वर, प्रकाश, नवीन भट्ट, गौरव (वन आरक्षी) समेत कई लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

 

इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरे-भरे भारत का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में शामिल स्थानीय बच्चों ने देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कर माहौल को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया।

 

वन विभाग के रेंजर पूरन सिंह खानायत ने कहा कि “आज का दिन हमें न केवल स्वतंत्रता का महत्व याद दिलाता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि हमें अपने देश की सीमाओं और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।”

 

आमपोखरा रेंज में तिरंगे के शान से लहराने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशभक्ति, पर्यावरण प्रेम और एकजुटता का अनूठा संगम बन गया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *