नहीं है रामनगर में कानून व्यवस्था बेखोफ माफिया कर रहे हैं पत्रकारों पर जानलेवा हमला 

Advertisements

नहीं है रामनगर में कानून व्यवस्था बेखोफ माफिया कर रहे हैं पत्रकारों पर जानलेवा हमला 

अज़हर मलिक 

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सबको निर्देश क्यों न दिए हो और उन निर्देशों का पालन कराते हुए पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान क्यों ना चलाया जा रहा हो।

Advertisements

 

 

 

 

 

 

 

लेकिन उसके बावजूद जनपद नैनीताल के रामनगर में जमकर नशाखोरी का काम हो रहा है, इतना ही नहीं रामनगर में बैसाखी के सहारे चल रही कानून व्यवस्था कि अब बैसाखी भी नजर नहीं रही क्योंकि यहां खुलेआम अब कलम के सिपाहियों पर जानलेवा हमले होने लगे हैं। जानलेवा हमले की सूचना के बाद भी कोई तत्काल एक्शन पुलिस का दिखाई नहीं दे रहा। ताजा मामला पत्रकार अरबाज खान से जुड़ा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

जहां पत्रकार अरबाज खान को सूचना मिली थी कि कच्ची शराब की तस्करी की जा रही और वहीं पर शराब पीकर लोग महिलाओं के साथ भी बदतमीजी कर रहे थे जिस पर कवरेज हेतु तुरंत अरबाज खान अपना फर्ज निभाते हुए मौके पर पहुंचे , घात लगाए कुछ शराब माफियाओं ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

 

 

 

 

 

 

जिनको उपचार के लिए अस्पताल लेने से जाया गया और लिखित शिकायती पत्र पुलिस को देने के बाद भी मामले पर तत्काल कोई कठोर एक्शन नहीं दिखाई दिया भले ही धामी सरकार पत्रकारों को लेकर चिंतित क्यों ना हो और पत्रकारों के हमले को बर्दाश्त न करने की बात क्यों ना करती हो। लेकिन मजाल रामनगर पुलिस के आगे किसी के भी आदेश नियम चलते नजर नही आ रहे हैं फिर चाहे वो आदेश ओर नियम उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ही क्यों ना हो।

 

 

 

 

 

 

आपको यह भी जानकारी देते चले कि पत्रकार अरबाज खान द्वारा नशे के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है। और नशे से जुड़ी हुई तमाम खबरें अपने चैनल के माध्यम से प्रकाशित की गई थी जिसको लेकर नशे के कारोबार करने वाले लोगों के मन में अरबाज खान को लेकर रंजिश बनी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड में कलम के सिपाईयो पर बढ़ते जानलेवा हमले बड़ी चिंता का विषय हैं। इस घटना पर पत्रकार संगठनों ने भी अपनी कड़ी आपत्ति जताई हैं अगर जल्द ही अरबाज खान के हमलावर सलाखों के पीछे नही पहुँचे तो पत्रकार संगठन जल्द आंदोलन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *