बाइक सवार पर बाघ का हमला रामनगर

Advertisements

बाइक सवार पर बाघ का हमला रामनगर

 मोहम्मद कैफ खान

 

Advertisements

बुधवार की देर रात बाघ ने एक बाइक सवार युवक पर हमला बोलते हुए उसे घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

बुधवार की रात ज्वाला वन निवासी असलम गुजर अपने भाई मोहम्मद उमर के साथ बाइक से वन्नाखेड़ा से दवाई लेकर वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में अचानक एक बाघ ने उन पर हमला बोल दिया। असलम बाइक के पीछे बैठा था। और बाघ ने उसके पेर पर हमला बोलते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।

 

 

 

 

घटना के बाद दोनों भाइयों ने जब शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर दौड़ गया। घायल असलम ने बताया कि बाघ ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया लेकिन उन्होंने मौके से बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद घायल असलम को रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

 

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल से संबंध में जानकारी हासिल की।

 

https://youtu.be/IATtftkBZsg

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *