लंबे समय से गवर्नमेंट जॉब की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए, UPSC ने निकाली बंपर भर्ती
यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) के लिए जो आवेदन करना चाहते हैं वो आवेदन कर सकते हैं यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने सरकारी नौकरी के लिए (UPSC )भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार लंबे समय से गवर्नमेंट जॉब की तलाश कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।और साथ ही आपको बता दें कि यूपीएससी ने संयुक्त रक्षा सेवा सीडीएस द्वितीय II परीक्षा 2023 के लिए विज्ञापन जारी किया है। जिसे उम्मीदवार 6 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकतें हैं और साथ ही बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2023 से शुरू हुई थी जो जल्द ही भर्ती को लेकर आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। ऐसे में युवाओं को शीघ्र अप्लाई करने की ज़रुरत है। जो युवा इस यूपीएससी सीडीएस II भर्ती में रुचि रखते हैं, वे 06 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, पोस्ट सूचना और आयु सीमा की जानकारी नीचे दी गई है। अधिक जानकारी के लिए केंडिडेट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन कौन कर सकता है
यूपीएससी सीडीएस II भर्ती के तहत IMA और OTA के लिए किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होना आवश्यक है। नौसेना अकादमी के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री और एयरफोर्स के लिए 10+2 लेवल में फिजिक्स और मैथ के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होना ज़रूरी है।
ज़रूरी तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख- 17 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 6 जून 2023
भाग II की अंतिम तिथि- 6 जून 2023
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि- 7 से 13 जून 2023
परीक्षा की तिथि- 3 सितंबर 2023
एडमिट कार्ड – परीक्षा से 7 दिन पहले
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवार को अलग-अलग फीस देनी पड़ेगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के केंडिडेट को 200 रूपये देने होंगे। जबकि एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला को कोई फीस नहीं देनी होगी। उम्मीदवार आवेदन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के ज़रिये कर सकते हैं।
आयु सीमा
सीडीएस 2 के लिए आयु सीमा का निर्धारण 1 जुलाई 2024 को आधार मानकर किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है।
पदों की जानकारी
कुल पद- 349
भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए के लिए- 100
भारतीय नौसेना अकादमी के लिए- 32
वायु सेना अकादमी- 32
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी ओटीए के लिए- 185