तीन अनाथ बच्चों की मदद करने का इस विधायक ने उठाया बिड़ा, हर माह देंगे इतनी धनराशी

Advertisements

तीन अनाथ बच्चों की मदद करने का इस विधायक ने उठाया बिड़ा, हर माह देंगे इतनी धनराशी

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने नलाई गांव के तीन अनाथ बच्चों को हर माह 5 हजार की आर्थिक सहायता खुद के व्यक्तिगत खर्चे से देने का बिड़ा उठाया है। बता दें कि नलाई गांव से 3 बच्चों को लेकर भाजपा के एक कार्यकर्ता विधायक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के समक्ष आ रही आर्थिक दिक्कतों को विधायक पौड़ी के समक्ष रखा। इस दौरान स्थानीय युवा कोमल सिंह ने कहा कि तीनों अनाथ बच्चों के पढाई अभी जारी है ऐसे में बच्चों के समक्ष जीवन यापन करने के लिए आर्थिकी का कोई जरिया नहीं है। लेकिन पौड़ी विधायक ने उन्हें बच्चों को हर माह व्यक्तिगत खर्चे से 5000 की मद्द करने का आश्वासन दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि वह मदद उनके ग्रेजुएशन तक इसी तरह देते रहेंगे और साल में स्कूल के हर खर्चें को भी वह अपने व्यक्तिगत खर्चें से करेंगे।

Advertisements

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *