सितारगंज में नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, कोतवाल सुंदरम शर्मा ने जनप्रतिनिधियों संग फूंका नशा मुक्ति का शंखनाद

Advertisements

सितारगंज में नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, कोतवाल सुंदरम शर्मा ने जनप्रतिनिधियों संग फूंका नशा मुक्ति का शंखनाद

तनवीर अंसारी 

सितारगंज के तेज-तर्रार कोतवाल सुंदरम शर्मा ने क्षेत्र से नशे की जड़ें उखाड़ने के लिए अब ‘जन-युद्ध’ का ऐलान कर दिया है। अपनी कार्यकुशलता और सख्त तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले कोतवाल शर्मा ने न केवल अपराधियों में खौफ पैदा किया है, बल्कि आम जनता के बीच ‘मित्र पुलिस’ की छवि को मजबूत करते हुए पुलिस और जनता के बीच की दूरी को भी खत्म कर दिया है।

Advertisements

 

इसी कड़ी में कोतवाली परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। कोतवाल ने साफ शब्दों में कहा कि नशे के खिलाफ अभियान तभी पूर्ण सफल होगा जब समाज का हर व्यक्ति पुलिस की आँख और कान बनकर सहयोग करेगा। इस आह्वान पर बैठक में मौजूद सीएलजी सदस्यों और प्रतिनिधियों ने एक सुर में अपने-अपने क्षेत्रों को नशा मुक्त करने का दृढ़ संकल्प लिया। वर्तमान में शहरी इलाकों से लेकर जंगलों से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों तक जिस तरह पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है,

 

 

उसने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। सामाजिक सुरक्षा और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के इस मिशन में कोतवाल सुंदरम शर्मा की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जो यह विश्वास दिलाती है कि जनता और पुलिस का यह साझा मोर्चा सितारगंज को जल्द ही नशे के अंधकार से बाहर निकाल लाएगा।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *