पुलिस ने किया ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा

Advertisements
पुलिस ने किया ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा

किच्छा : उधम सिंह नगर जिले की पुलभट्टा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब आठ लाख कीमत के 16 नए टायर बरामद कर लिए। पकड़े गए तीनों आरोपी दुकानों से टायर खरीदने के बाद आरटीजीएस के माध्यम से पेमेंट करने का झांसा देकर ठगी करते थे। टायर खरीदने के बाद तीनों आरोपी अपना मोबाइल नंबर बदलने के साथ ही दूसरे क्षेत्र में ठगी करने चले जाते थे। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पकड़े गए तीनों आरोपियों द्वारा पुलभट्टा, बहेड़ी, किच्छा, हल्द्वानी, रुद्रपुर के तमाम व्यापारियों के साथ लाखों रुपए की ठगी की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस की दो टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपए कीमत के 16 नए टायर बरामद कर लिए। पुलभट्टा थाने में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम का उत्साह वर्धन करते हुए पुलिस टीम की सराहना की। एसएसपी मंजूनाथ बताया कि तीनों आरोपियों ने फरवरी 2023 में गिरोह बनाकर ठगी करने का अवैध धंधा शुरू किया था और आरोपियों ने कई व्यापारियों को चूना लगाते हुए लाखों की ठगी की है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

 

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *