प्रकाश चंद्र आर्य का एक्शन मोड ऑन, खनन माफिया पर ताबड़तोड़ वार

Advertisements

प्रकाश चंद्र आर्य का एक्शन मोड ऑन, खनन माफिया पर ताबड़तोड़ वार

अज़हर मलिक

“खनन माफिया के हौसले कितने बुलंद हैं, यह तो सब जानते हैं, लेकिन बाजपुर वन विभाग ने आज सुबह ऐसा दांव खेला कि माफिया के खेल पर ब्रेक लग गया। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य की टीम ने अवैध खनन में लिप्त 16 टायर के ट्रक को पकड़ा, लेकिन क्या यह कार्रवाई माफिया के हौसले पस्त कर पाएगी? आइए जानते हैं पूरी खबर…”

Advertisements

 

 

 

 

सुबह 19 दिसंबर 2024 को बाजपुर रेलवे फाटक के पास वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 टायर के ट्रक को पकड़ा, जो बिना रॉयल्टी के अवैध रूप से रेता ले जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

 

 

 

 

वन विभाग की टीम, जिसमें वन आरक्षी मोनू, उत्कर्ष, ज्ञान सिंह, सौरभ नेगी, और आउटसोर्सिंग कर्मी किशन सिंह व युवराज सिंह शामिल थे, ने ट्रक को पकड़कर रेन्ज परिसर बन्नाखेड़ा में खड़ा कर दिया।

 

 

 

 

 

 

वन विभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में यह कार्रवाई खनन माफिया पर सख्त शिकंजा कसने के इरादे से की गई। डीएफओ की रणनीति साफ है—जब तक अवैध कारोबार खत्म नहीं होगा, तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

 

हालांकि, खनन माफिया और वन विभाग के बीच “आंख-मिचौली” का खेल अब भी जारी है। जैसे ही मौका मिलता है, खनन माफिया बिना रॉयल्टी के अपनी गाड़ियों के जरिए अवैध कारोबार को अंजाम देने लगते हैं। लेकिन वन विभाग की टीम इतनी सतर्क है कि सूचना मिलते ही कार्रवाई करती है।

 

 

 

 

सुबह की घटना ने यह साबित कर दिया कि खनन माफिया के खिलाफ वन विभाग की सक्रियता किसी भी हालत में कमजोर नहीं पड़ने वाली।

 

 

 

 

“क्या वन विभाग की लगातार कार्रवाई से खनन माफिया के मंसूबे टूटेंगे? या यह लड़ाई यूं ही चलती रहेगी?”

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *