बाल विवाह के खिलाफ गदरपुर में स्ट्राइक: एसडीएम की चेतावनी— ‘जेल जाएंगे जिम्मेदार’

Advertisements

बाल विवाह के खिलाफ गदरपुर में स्ट्राइक: एसडीएम की चेतावनी— ‘जेल जाएंगे जिम्मेदार’

अज़हर मलिक

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग की शादी को समय रहते रुकवा दिया।मामला गदरपुर क्षेत्र का है, जहां एक नाबालिग लड़की के निकाह की सूचना प्रशासन को मिली थी।सूचना मिलते ही एसडीएम ऋचा सिंह पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल विकास विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए विवाह को रुकवा दिया गया।प्रशासन ने नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सौंप दिया।इसके बाद उसे रुद्रपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।यहां बच्ची की काउंसलिंग की गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।बाल कल्याण समिति के निर्देश पर बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।फिलहाल बच्ची को सुरक्षित देखभाल के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

Advertisements

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल विकास विभाग की टीम मौजूद रही।एसडीएम ऋचा सिंह ने परिजनों को कड़ी चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी कोशिश करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने साफ कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसमें शामिल लोगों को जेल भी हो सकती है।प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाएं।इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जिले में बाल विवाह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *