ऊधमसिंह नगर: अब घर बैठे मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, गोदाम से गैस वितरण पर डीएम ने लगाई पूर्ण रोक

Advertisements

ऊधमसिंह नगर: अब घर बैठे मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, गोदाम से गैस वितरण पर डीएम ने लगाई पूर्ण रोक

ऊधमसिंह नगर। जनपद के उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले में रसोई गैस (LPG) के वितरण को लेकर नए और कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, 24 मार्च 2026 से जिले की सभी गैस एजेंसियों को केवल ‘डोर-टू-डोर’ (होम डिलीवरी) के माध्यम से ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति करनी होगी। अब उपभोक्ता को बुकिंग के बाद सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के गोदाम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोलियम मंत्रालय और आई.ओ.सी. (IOC) की गाइडलाइंस के तहत सभी उपभोक्ताओं को बुकिंग और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद घर पर ही डिलीवरी दी जाएगी। यदि कोई गैस एजेंसी संचालक नियमों का उल्लंघन कर गोदाम से गैस वितरण करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर उपभोक्ता आपदा कंट्रोल रूम (05944-250250) या एलपीजी टोल-फ्री नंबर (18002333555) पर संपर्क कर सकते हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *