समस्त नगरवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं वसीम अहमद का संदेश

Advertisements

समस्त नगरवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं वसीम अहमद का संदेश

अज़हर मलिक 

जसपुर के वार्ड नंबर 20 से नगर पालिका परिषद के सक्रिय सदस्य वसीम अहमद (अज्जू पत्रकार) ने नववर्ष 2025 के लिए नगर और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश “वादे नहीं इरादे” ने जनता का ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Advertisements

 

इसके साथ ही, वसीम अहमद ने वार्ड नंबर 20 से आगामी चुनाव का बिगुल भी बजा दिया है। उनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जनसमर्थन ने विपक्ष को बुरी तरह से बौखला दिया है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और काम करने का तरीका जनता के बीच खासा लोकप्रिय है, जिससे उनकी छवि एक मजबूत और भरोसेमंद नेता के रूप में उभरी है।

 

वसीम अहमद ने अपने संदेश में कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और जनता के सहयोग से वार्ड नंबर 20 को एक आदर्श क्षेत्र बनाने का उनका सपना पूरा होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे उनके इरादों का समर्थन करें और विकास की इस यात्रा में शामिल हों।

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *