यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कोटद्वार में मोहम्मद दीपक को किया सम्मानित

Advertisements

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने कोटद्वार में मोहम्मद दीपक को किया सम्मानित

अज़हर मलिक

कोटद्वार की धरती से आपसी सद्भाव और सांप्रदायिक सौहार्द का एक बेहद खूबसूरत संदेश पूरे प्रदेश में गूँज रहा है, जहाँ यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम अंसारी ने विशेष रूप से पहुंचकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने भाई दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक और उनके मित्र विजय रावत से आत्मीय मुलाकात की। समाज में नफरत की दीवारों को गिराकर प्रेम और भाईचारे का पुल बनाने वाले दीपक कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए आफताब आलम ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके इस जज्बे को उत्तराखंड की साझा संस्कृति का असली प्रतीक बताया।

Advertisements

 

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपक कुमार जैसे लोग ही आज के दौर में मानवता की सबसे बड़ी उम्मीद हैं, जो धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत का परचम बुलंद कर रहे हैं। सम्मान के इस गौरवशाली अवसर पर जसपुर से विशेष रूप से आफताब सैफी और जाहिद हुसैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मुलाकात को सद्भावना की एक नई शुरुआत बताया। एकता के इस अटूट संदेश ने न केवल कोटद्वार बल्कि पूरे जनपद में यह विश्वास जगाया है कि प्रेम और विश्वास का संगम ही हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *