कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : बुधवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध नियंत्रण तथा यातायात नियमों के अनुपालन के उद्देश्य से नगर के तिकोनिया बस स्टैंड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कारो की डिग्गी के साथ-साथ उनके अभिलेखों की भी जांच की जा रही थी। बताया गया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने,तथा कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने,वाहन की गति को नियंत्रण रखने,वाहन के सभी कागजात को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गए , एक बाइक पर तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर रही।
इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक आरती अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र में क्राइम को कंट्रोल रखने के लिए वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्धों व उनके सामान की भी तलाशी ली,लेकिन इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक अर्चना तोमर, कांस्टेबल परविंद्र राणा, आशाराम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।