“Drug Free Devbhoomi” के संकल्प को साकार करती रामनगर पुलिस। नशे का कारोबार करने वालों के लिए “देवभूमि” में कोई जगह नहीं।

Advertisements

“Drug Free Devbhoomi” के संकल्प को साकार करती रामनगर पुलिस। नशे का कारोबार करने वालों के लिए “देवभूमि” में कोई जगह नहीं।

               सलीम अहमद साहिल

उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान तथा वर्तमान में संपन्न हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष कराने की दिशा में राज्य पुलिस सतत् सक्रिय है।

Advertisements

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

 

दिनांक 01.09.2025 को उपनिरीक्षक सादिक हुसैन मय पुलिस टीम—हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन, कांस्टेबल संजय कुमार एवं कांस्टेबल महबूब आलम—के साथ मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आसिफ (उम्र 22 वर्ष, निवासी काली बस्ती चिल्किया, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल) को श्याम प्लाईवुड फैक्ट्री के पास से कुल 4.128 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 321/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

यह सफलता दर्शाती है कि रामनगर पुलिस अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कसते हुए युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की “नशामुक्त उत्तराखण्ड” की परिकल्पना को धरातल पर उतारने में रामनगर पुलिस की सतत् कार्रवाई मील का पत्थर साबित हो रही है।

 

रामनगर पुलिस का यह अभियान इस संदेश को और मजबूत करता है कि— नशे का कारोबार करने वालों के लिए “देवभूमि” में कोई जगह नहीं। युवाओं की जवानी को नशे की गिरफ्त से बचाना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

पुलिस टीम –

उ0नि0 सादिक हुसैन

हे0क0 तालिब हुसैन

कानि0 संजय कुमार

कानि0 महबूब आलम

Advertisements

Leave a Comment