धूमधाम से मनाया गया महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस,सैकड़ो महिलाओ को दिलाई गई कांग्रेस की सदस्यता,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : महिला कांग्रेस स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उनमे ऊर्जा प्रदान की साथ ही सदस्यता अभियान चलाया जिसमें 250 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर लेदा के महिला जिला अध्यक्ष जैहरा बी के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देश पर महिला कांग्रेस स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बसीम अहमद ने किया जिसमें कांग्रेसी नेता और प्रभारी सारिका सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न चिंता का विषय है। महिलाएं अपने आपको भाजपा सरकार में असुरक्षित महसूस कर रही है। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा किए गए महिलाओ की सुरक्षा के लिए दावे व योजनाएं खोखली नजर आ रही है। यह सरकार झूठो की सरकार है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को धरातल में लागू कराकर उन्हें समाज में उचित सम्मान देने का काम किया है आज देश की लाखों महिलाएं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया और महिला कार्यकर्ता भी पूरे समर्पण के साथ पार्टी को मजबूती देने का काम कर रही हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में महिला कांग्रेस लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए 250 महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई गई ।
कार्यक्रम मे पूर्व प्रधान शबनम जहां, शहनाज, फरीदा, सरिता, कमलेश देवी, ममता, सविता, आबिदा, डॉ० हनीफ, मास्टर शिफते हसन, गुलाम साबिर, अरविन्द्र कुमार, मोहम्मद अली आदि शामिल रहे।