महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : महाराणा प्रताप की जयंती पर नगर के प्रमुख मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा लहराते हुए उनकी जय जयकार की।
नगर के साधन पैलेस में ठाकुर समाज के लोग काफी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर उन्हें याद करते हुए शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगलिया रोड, भारत पैथोलॉजी लैब चौराहा, कोतवाली चौराहा, बुधबाजार, शगुन चौराहा, कमालपुरी रोड , कमालपुरी चौराहा होकर ब्लॉक कार्यालय के सामने से रतुपुरा चौराहा होते हुए साधना पैलेस पर संपन्न हुई। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ठाकुर अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति डा. वीर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान नरेंद्र पाल, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक विजय पाल सिंह , पूर्व प्रधानाचार्य गजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।