कृषि वैज्ञानिकों ने बताया किसानों की समस्याओं का समाधान,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : कृषि विज्ञान केंद्र मुरादाबाद के तत्वाधान में बुधवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपली पिपली अहीर, सुरजन नगर, एवं पिपली घनश्याम, गांव में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा भ्रमण किया गया जिसमें पिपली अहीर में कृषक रामनाथ सिंह यादव के आम के बाग में पूर्व में हुई वृक्षों के सूखने की समस्या का समाधान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर हसन तनवीर द्वारा बताया गया था।
जिससे बाग में वृक्षों की सूखने की समस्या लगभग समाप्त हो गई है इसके साथ ही सुरजन नगर में स्थित मशरूम उत्पादन यूनिट का भी भ्रमण डॉक्टर हसन तनवीर एवं कृषि वैज्ञानिक दीपक कुमार द्वारा किया गया। इस यूनिट को अनुज चौहान एवं विनीत चौहान द्वारा संचालित किया गया। मशरूम उत्पादन किसानों के लिए एक अतिरिक्त आय का उत्तम स्रोत है। बेरोजगार युवक भी मशरूम उत्पादन कर सकते हैं।
इसके साथ ही ग्राम पिपली घनश्याम में कृषक रजनीश बिश्नोई के गन्ने के खेत का भी भ्रमण किया जिसमें तना छेदक एवं छोटी भेदक कीट की समस्या कृषि वैज्ञानिक दीपक कुमार द्वारा कृषक के प्रक्षेत्र पर जाकर पर जाकर तना छेदक एवं छोटी भेदक कीट के उपचार हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी देकर समस्या का समाधान बताया गया। इस दौरान बताया गया कि किसान अपनी फसलों का निरीक्षण करते रहे और अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से संपर्क कर सकते हैं।