विधानसभा यूथ कांग्रेस कमेटी का किया गया विस्तार

Advertisements

विधानसभा यूथ कांग्रेस कमेटी का किया गया विस्तार,  

यामीन विकट 

ठाकुरद्वारा : संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यूथ कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। साथ ही कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहचाने का आव्हान किया गया ।

Advertisements

 

 

तहसील क्षेत्र के ग्राम नन्हूवाला में गुरुवार को ग्राम प्रधान के कार्यालय पर संगठन को मजबूत करने को लेकर यूथ कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां विधानसभा संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। साथ ही कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहचाने का आव्हान किया गया । नन्हूवाला ग्राम प्रधान शमसाद हुसैन के कार्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की विधानसभा की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नोशाद अंसारी महासचिव चांद बाबू , उपाध्यक्ष जुबैर आलम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इसरार हुसैन, सुऐब ,उपाध्यक्ष,सचिव, अली हसन ,साजिद हुसैन को कोषध्यक्ष व सलमान अल्वी को आसिफ को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष दानिश सैफी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर कर उन्हें संगठन को मजबूती दिलाने की शपथ दिलाई गई। जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी असलम खुर्शीद का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित हो। कांग्रेस कमेटी के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं, साथ ही कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करें। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ल साबरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो देश के हर एक कोने में बसे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं की आवाज को सुनना चाहती है, उनसे जुड़ना चाहती है। कार्यकर्ताओं के जरिए ही पार्टी आम जन तक अपना संदेश पहुंचाएगी। साथ ही यूथ कांग्रेस शीघ्र लोगो को भाजपा सरकार की नाकामी से अगवत कराएगी। ब्लॉक अध्यक्ष अबरार सैफी द्वारा यूथ कांग्रेस में नवनियुक्त पदाधिकारी के अंदर जोश भरकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम में संजीव सिंघल, सादिक सिद्दीकी डॉ हनीफ ,सलमा आगा शरीफ आजाद, हाजी मुस्तकीम, यासीन कुरैशी, हाजी याकूब क़ुरैशी, इस्लाम सलमानी चांद अजीम, दानिश,लारिव मंसूरी, अब्दुल्ला अंसारी, रिजवान मंसूरी, आसिफ, आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *