कलान मिर्जापुर के दर्जनों ग्रामीण अंचल में नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता रथ से किया गया जागरूक
फै़याज़ सागरी
शाहजहाँपुर/कलान। स्वयं सेवी संस्था अमर शहीद परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वाधान में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम जान है तो जहान हैं के अंतर्गत आज तपती धूप और गर्मी में कलांन -मिर्जापुर के दर्जनों ग्रामीण अंचल में सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ और नुक्कड़ नाटकों के द्वारा लोगों को जागरूक किया।
आज कलान मिर्जापुर क्षेत्र में सड़क जागरूकता रथ को भूमि विकास बैंक के प्रशासक/चेयरमैन विनोद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ और नुक्कड़ नाटक टीम को रवाना किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा कि सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करना चाहिए। अधिकांश दुर्घटनाये लापरवाही के कारण होती है। जरा सी सावधानी बरत कर हम बड़ी से बड़ी दुर्घटनाओ को रोक सकते हैं। उस के उपरांत सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को कई ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार किया। संस्था अध्यक्ष मुनीश सिंह परिहार (एड.) ने बताया की संस्था सड़क सुरक्षा के प्रति बहुत गंभीर है। समाज के हर व्यक्ति को सजग करने हेतु कटिवध है।
मुनीश परिहार ने कहा की संस्था मुख्यालय से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आम जन मानस को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करने हेतु संकल्पित है। संस्कृतिक टीम के द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु ग्रामीणों को जागरुक भी किया।
इस अवसर पर अरुण वेद गुप्ता, अतुल चतुर्वेदी, अवनीश कुशवाह, राममूर्ति कश्यप (परा विधिक स्वयंसेवक, अमित गुप्ता, राम नरेश कश्यप, ग्राम प्रधान जाखिया, दीपू सिंह चौहान ग्राम प्रधान पिलुआ, ब्रजेश माथुर ग्राम प्रधान थरिया, ओमवीर सिंह यादव ग्राम प्रधान विक्रमपुर, पंकज यादव, देशराज कश्यप आदि उपस्थित रहे।जागरुकता रथ कलान व मिर्ज़ापुर ब्लॉक के विभिन गावो में घुमा और स्वयं सेवको द्वारा जागरुकता सामग्री एवं पत्रकों का वितरित किया गया।