बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की बाइक बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements

बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की बाइक बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

समीर सलमानी

बाजपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंडी क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Advertisements

 

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली बाजपुर में दर्ज FIR संख्या 333/25 धारा 303(3) BNS बनाम अज्ञात में वादी की चोरी हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त जगप्रीत उर्फ बंटी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी दियूरी नमूना, बाजपुर, उम्र 25 वर्ष को मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की गई।

 

पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही करते हुए अभियोग में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार अभियुक्त को बरामद मोटरसाइकिल के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

 

उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मनराल

 

कांस्टेबल जगदीश कोठियाल

 

कांस्टेबल सुरेंद्र कंबोज

 

 

इस सफलता के बाद पुलिस ने साफ किया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *