सत्संग भवन पर धूमधाम से मनाया गया भक्ति पर्व,

Advertisements

सत्संग भवन पर धूमधाम से मनाया गया भक्ति पर्व,

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : रविवार को निरंकारी सत्संग भवन पर भक्ति पर्व बड़े धूम-धाम और हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें मुरादाबाद आई प्रचारक बहन सीमा रस्तोगी जी ने सतगुरु के विचारों को साधसंगत के समक्ष रखा।

Advertisements

 

 

 

 

इस दौरान प्रचारक बहन सीमा रस्तोगी ने बताया कि निरंकारी मिशन द्वारा भक्ति पर्व माता बुद्धवन्ती जी की स्मृति में आयोजित किया जाता है। निरंकारी मिशन को काफी तप त्याग से स्थापित किया गया है।यह मिशन विश्व बंधुत्व की भावना से प्रेरित होकर कार्य करता है।उन्होंने आगे कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। गुरु ही ब्रह्म ज्ञान और भक्ति का दान अपने भक्तों के लिए करते हैं। गुरु ही ब्रह्म है, गुरु ही विष्णु और महेश का रूप होता है। मीरा,कबीर,तुलसीदास और अनेकों संतों ने सदगुरु से ही ब्रह्म ज्ञान पाया और मोक्ष को प्राप्त हुए।सतगुरु इस दुनिया को खुशहाल करने, मानव को मानव से जोड़ता है। इसीलिए निरंकारी सतगुरु कहते हैं धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं।

 

 

 

 

मुखी ब्रह्म प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमें सेवा सिमरन सत्संग हमेशा करते रहना चाहिए। सेवादल संचालक रामकुमार सिंह ने बताया कि हमे हमेशा सतगुरु का शुक्रिया अदा करते हुए जीवन जीना चाहिए।

 

 

 

मंच संचालन प्रेमप्रकाश सिंह ने किया तथा साधसंगत में देवेन्द्र नागपाल, महीपाल सिंह, मुकेश चौहान, मनजीत सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, पाकेश चौहान,रघुनाथ सिंह, राकेश कुमार,विशाल, नरेश चंचल, वंदना चौहान,रितु गुप्ता, सुनीता अग्रवाल,कुंवरवती, राजबाला चौहान , वैशाली, लक्ष्मी, सविता, मुन्नी रूहेला,निशा वंदना सहित सैकड़ो भक्तों ने साधसंगत में प्रतिभाग किया।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *