बरेली में आयुष्मान कार्ड पर बड़ा एक्शन, धीमी रफ्तार पर डीएम का अल्टीमेटम, सीएम डैशबोर्ड में खुली आयुष्मान की पोल

Advertisements

बरेली में आयुष्मान कार्ड पर बड़ा एक्शन, धीमी रफ्तार पर डीएम का अल्टीमेटम, सीएम डैशबोर्ड में खुली आयुष्मान की पोल

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली:

Advertisements

बरेली में आयुष्मान कार्ड पर बड़ा एक्शन, धीमी रफ्तार पर डीएम का अल्टीमेटम, सीएम डैशबोर्ड में खुली आयुष्मान की पोल

बरेली: जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की रफ्तार बेहद धीमी पाए जाने पर डीएम अविनाश सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान जब आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति सामने आई तो डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही माना।

डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाए गए आउटसोर्स कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल अलग से बैठक आयोजित की जाए और कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि गरीब और पात्र परिवारों को समय पर आयुष्मान कार्ड न मिलना सीधे तौर पर उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा मामला है, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में यह भी संकेत दिए गए कि यदि प्रगति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ने लक्ष्य के अनुसार कार्ड बनवाने सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया।

वहीं गौरतलब है कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में कार्ड बनवाने की धीमी गति से हजारों जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलने में देरी हो रही है।
अब डीएम की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बढ़ गया है और आने वाले दिनों में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *