अयोध्या जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध: गिनती के दौरान दो कैदी मिले गायब, जेलर के बेतुके बयान से खड़ा हुआ विवाद

Advertisements

अयोध्या जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध: गिनती के दौरान दो कैदी मिले गायब, जेलर के बेतुके बयान से खड़ा हुआ विवाद

रूबी सोनी

अयोध्या :  फैजाबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दो शातिर कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन को इस बड़ी चूक का अहसास तब हुआ जब बंदियों की नियमित गिनती की गई और दो कैदी कम पाए गए। फरार कैदियों में से एक अमेठी और दूसरा सुल्तानपुर जनपद का बताया जा रहा है। इस गंभीर घटना के बाद जहाँ जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है,

Advertisements

 

 

वहीं जेलर उदय मिश्र का एक संवेदनहीन और बेतुका बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। जब मीडिया ने फरार कैदियों को लेकर उनसे सवाल करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई ठोस जानकारी देने के बजाय कैमरे पर आने से पहले “तैयार होने” की शर्त रख दी और कहा कि वह तैयार होने के बाद ही कुछ बोलेंगे। जेलर के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और कैदियों के रहस्यमयी तरीके से भागने को लेकर अब पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल और कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, फरार बंदियों की तलाश के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई है

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *