कार की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा घायल

Advertisements

 

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : कार की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। बुधवार को जनपद बिजनौर के थाना धामपुर के गांव जैतरा निवासी शहजाद अहमद पुत्र वहीद अहमद अपनी मां सकीना के साथ बाइक पर ठाकुरद्वारा से दवाई लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। ठाकुरद्वारा स्योहारा मार्ग पर ग्राम बैरखेड़ा के पास उसकी बाइक को पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मां बेटे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Advertisements

Leave a Comment