ददरौल उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने सपा प्रत्याशी को हराया

Advertisements

ददरौल उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने सपा प्रत्याशी को हराया

फै़याज़ सागरी 

अरविंद सिंह ने पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा को 16795 मतों से हराया

Advertisements

शाहजहाँपुर : जनपद शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा को 16795 मतों से हराकर विजय हासिल की। ददरौल विधानसभा के भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह का बीमारी के कारण निधन हो गया था। उपचुनाव में भाजपा ने उनके पुत्र अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया। वही समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया।

 

 

 

भाजपा अरविंद सिंह को 105972 मत मिले, वही सपा प्रत्याशी 89177 मत मिले। जिससे भाजपा प्रत्याशी अरविंद सिंह ने 16795 मतों से जीत हासिल की है। उनकी जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर व मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *