भाजपा ने की गांव चलो अभियान को लेकर बैठक
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तथा ग्रामीण मंडल ठाकुरद्वारा की बैठक गांव चलो अभियान के लिए आयोजित की गई। यह गांव चलो अभियान 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव में आयोजित किए जाएंगे। इस बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक सेक्टर संयोजक सेक्टर तथा बूथ समिति अध्यक्ष ने भाग लिया गांव चलो अभियान में प्रत्येक गांव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी नियुक्त किए गए इन प्रवासियों को गांव में संपर्क करना है तथा रात्रि विश्राम गांव में ही करना है। भाजपा की बूथ समिति के सदस्यों से संपर्क करके एप डाउनलोड करने हैं भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख एवं बूथ सदस्य के बल पर ही 400 के ऊपर संख्या पर करनी है। 2019 के लोकसभा तथा 2022 की विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत को 10% बढ़ाना है प्रत्येक कार्यकर्ता को लगभग 100 व्यक्तियों के नमो ऐप डाउनलोड करने हैं तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क करना है।
https://www.thegreatnews.in/kashipur/awareness-campaign-of-kashipur-transport-department/
गांव में पूर्व प्रधान वर्तमान प्रधान बी डी सी सदस्य से संपर्क करके भर जनता पार्टी की नीतियों को बताना है। भू समिति का पन्ना प्रमुख के द्वारा ही मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे इन दोनों कार्यक्रमों में नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल जिला उपाध्यक्ष डॉ ओमपाल सैनी ठाकुरद्वारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अखिलेश बिश्नोई जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय भान सिंह, दिनेश कुमार प्रजापति, पवन पुष्पद, मुकेश चौधरी, नागेंद्र लाम्बा, हेमेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार रिजवान कुरैशी, उदयवीर सिंह, दिनेश कुमार चौहान, पंकज कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया