नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन,
भाजपा नेताओं ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यो पर की चर्चा,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र का नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन ग्राम नन्नू वाला में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक से 33% महिलाओं को विधानसभा लोकसभा में आरक्षण मिलेगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा की अब कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं में से कोई विधायक तथा सांसद बन सकता है महिलाओं को सशक्त तथा मजबूत बनाने का कार्य है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने किया महिलाओं को बैंक में जनधन खाते तथा राशन कार्ड में महिलाओं को घर का मुखिया बनाया, तीन तलाक समाप्त करके मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार दिलवाया, करोना काल में राशन तथा वैक्सीन लगवाई, प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सुरक्षा कवच प्रदान किया उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया की हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के चुनाव में भाजपा को वोट के रूप में ब्याज सहित चुकाना है।
https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/municipal-administration-got-the-dussehra-ground-cleaned/
कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद आकाश पाल तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महानगर मुरादाबाद अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मुरादाबाद की जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश रानी, मदालसा शर्मा, ठाकुरद्वारा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक सत्यपाल सिंह, विधानसभा ठाकुरद्वारा विस्तारक सागर बजरंगी, अखिलेश बिश्नोई, नागेंद्र लाम्बा, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, डॉक्टर ओमपाल सैनी, ब्लॉक प्रमुख ठाकुरद्वारा संजना सैनी, डॉक्टर वीर सिंह सैनी, उदयवीर सिंह, गजेंद्र चौधरी, शशि वाला चौहान, गार्गी चौहान, सुनीता रानी, रश्मि चौहान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आकाश पाल तथा संचालन हिमानी बिश्नोई ने किया।
