भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया योगी जी का जन्मदिन,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को सैंट मार्क्स स्कूल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 52 वां जन्मदिन मनाया गया। नगर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
सभी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की शुभकामनाएं तथा दीर्घायु होने की प्रार्थना की। योगी आदित्यनाथ जी का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था। कार्यक्रम में नागेंद्र लांबा, बजरंग दल के पंकज कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, भाजपा के विधानसभा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, महामंत्री मुकेश चौधरी, नितिन कुमार शर्मा, रितेश कुमार पाल, प्रियांशु कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।