भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के संबंध में शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों को कार्य का वितरण किया गया।
प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष को तथा शक्ति केंद्र संयोजक तथा प्रभारी को अपने केंद्र पर पार्टी का ध्वज फहराना होगा नगर मंडल ठाकुरद्वारा के कार्यालय पर 6 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को डॉ भीमराव राव जी अंबेडकर के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी। इस बैठक में नगर मंडल नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, महामंत्री दिनेश कुमार प्रजापति, संजीव कुमार चौहान, विधानसभा मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, आशुतोष अग्रवाल, पवन पुष्पद,पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान, सुरेंद्र गुप्ता, नागेंद्र लांबा, डॉक्टर आफताब हाशमी, इकराम कुरैशी, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर नायक, बृजपाल सिंह, आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।