भाजपा का एग्जिट पोल,ढोल के अंदर पोल : राजपाल कश्यप

Advertisements

भाजपा का एग्जिट पोल,ढोल के अंदर पोल : राजपाल कश्यप

फै़याज़ सागरी

–चार जून केा आएगा असली परिणाम डॉ राजपाल कश्यप 

Advertisements

निष्पक्ष मतगणना के लिए अधिकारियों से मिल चुका आश्वासन : तनवीर खां

शाहजहांपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर सपा ने प्रतिक्रिया दी। पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने स्पष्ट किया कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की मीडिया का पोल है। भाजपा का एग्जिट पोल ढोल के अंदर पोल है। चार जून को जनता का पोल आएगा जिसमें भाजपा हारेगी और सपा इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

रविवार को मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने एग्जिट पोल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल करने वालों ने कितने लोगों से बातचीत की। कितने क्षेत्र का सर्वे किया है। यह एग्जिट पोल स्वीकार नहीं है। ऐसे एग्जिट पोल पर हमें विश्वास नहीं है। जहां भी गए वहां जनता ने पूरा समर्थन दिया है। चार जून को असली एग्जिट पोल आएगा वह रियल होगा

 

 

 

जनता ने इस बार खुद ही चुनाव लड़ा है। चार जून को भाजपा हारेगी और सपा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता के दम पर चुनाव लड़ा है। यही हमारी जीत का आधार है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि जांबाज सिपाही के दम पर चुनाव लड़ा है। पूरी ताकत से हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनाव में साथ दिया। पूरी मेहनत से चुनाव जितने के लिए लड़ाया है।

 

 

 

 

शाहजहांपुर जनपद में लोकसभा और उपचुनाव में सपा गठबंधन जीत रहा है। सारी तैयारियां पूरी है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत सभी सहयोगी दल पूरी ताकत से लगे। निष्पक्ष चुनाव के लिए पार्टी के नेताओं ने लखनऊ व जिला स्तर पर अधिकारियों से मुलाकात की। यकीन है कि निष्पक्ष मतगणना होगी। रिजल्ट इतिहास बदलने वाला होगा। गठबंधन की दोनों सीटें जीतेंगी।…

 

 

 

…पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा कि जिन्हें अपनी कॉलोनी के बारे में नहीं पता, वह एग्जिट पोल के बारे में बता रहे हैं। यह मोदी जी का पोल है। चार जून केा ढोल के अंदर पोल खुल जाएगी। एग्जिट पोल के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही आगाह कर दिया था।…

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *